उत्तर प्रदेश के इटावा उदी। मध्यप्रदेश सीमा पर स्थित चंबल पुल का मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद अब कंपनी की ओर से पुल की क्षमता का आकलन किया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उसके आधार पर ही वाहनों का आवागमन शुरू किया जाएगा। करीब एक माह पहले चंबल पुल का एक खंभा दरकने से वाहनों का आवागमन रोककर मरम्मत कार्य शुरू कराया गया था। मरम्मत का काम पूरा होने के बाद अब पीएनसी कंपनी की ओर से पुल का सर्वे काम किया जा रहा है। सोमवार को चंबल नदी के पुल का मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट मशीन एक तरफ का सर्वे किया गया। सर्वे का काम चालू किया गया। दूसरे दिन मंगलवार को शाम तक पुल के वन साइड करीब छह खंभों का सर्वे किया जा चुका है। एक तरफ काम पूरा होने के बाद दूसरी तरफ भी सर्वे शुरू किया जाएगा। क्षमता के आंकलन की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जाएगी। सर्वे के काम में अभी करीब चार दिन का समय लगेगा। पीएनसी के इंजीनियर रबी दुबे ने बताया कि चंबल पुल पर इस मशीन से रोलर बियरिंग, स्लैब, स्पेश ज्वाइंट, बीम आदि का परीक्षण किया जा रहा। पूरे पुल का परीक्षण होने के बाद भार क्षमता के आंकलन की रिपोर्ट प्रशासन को भेजने बाद करीब सप्ताह दस दिन तक का समय लग सकता है। रिपोर्ट के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी निर्णय लेंगे कि कितनी क्षमता के वाहन चल सकते हैं।


































