उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के अचलगंज में खेत में लगाए गए सबमर्सिबल पंप और फसल की रखवाली करने गए वृद्ध की सोते वक्त डंडों और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। खून से लतपथ शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। घटना के समय वृद्ध के साथ भतीजा भी था लेकिन वह मौके से भाग निकला। पुलिस उसे थाने लाकर पूछताछ कर रही है। भतीजे को मंदबुद्धि बताया जा रहा है। एएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना क्षेत्र के पचोडडा गांव निवासी देवनारायण उर्फ मुन्नू कुशवाहा (60) रविवार रात खाना खाने के बाद खेत में सबमर्सिबल ट्यूबवेल की रखवाली करने गया था। कुछ दिन पहले ही लगाए गए ट्यूबवेल की अभी कोठरी नहीं बन पाई है। साथ में उनका भतीजा अमरेश भी गया था। देर रात अज्ञात पांच से छह लोगों ने देवनारायण पर लाठी-डंडों व धारदार हथियार से वार कर दिया। इससे उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। उसका शव चारपाई के नीचे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला है। हमला देख साथ मौजूद भतीजा मौके से भाग गया। सोमवार सुबह भतीजे ने घर पहुंच कर घटना की जानकारी दी। घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और जांच की। परिजनों ने किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं बताई है। भतीजे को थाने लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर कर रही हे


































**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.