उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के पसईपुर में रात आठ बजे एक युवक के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी मौके से फरार है। मौके पर पहुंची एसपी ने फोरेसिंक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र कर मामले की तहकीकात शुरू की है। पसईपुर निवासी शिवमहेंद्र सिंह (35) पुत्र तेज सिंह का शव बुधवार रात आठ बजे के करीब घर के अंदर कमरे में पड़ा मिला। मृतक के सिर में गोली लगी हुई थी।
गोली लगने की आवाज सुन बच्चे व पड़ोस के लोग पहुंचे तो मृतक की पत्नी श्रीदेवी मौके से गायब थी। इस पर लोगों ने पिता व बड़े भाई हरिराम को जानकारी देने के साथ पुलिस बुलाई। युवक की गोली लगने से मौत ही जानकारी मिलते ही एसपी चारु निगम, एएसपी दिगंबर कुशवाहा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल से एक अवैध तमंचा बरामद किया है। भाई हरिराम ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई शिवमहेंद्र दिल्ली में एक कंपनी मेंं डिलीवर ब्वाय का काम करता था। आठ दिन पहले ही उसका कंपनी ने औरैया स्थानांतरण किया था।
बुधवार को शाम जब वह ड्यूटी करके घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी। इस पर उसने अपने बेटे देव (10) व संगम (8) से जानकारी की। बच्चों ने बताया कि मां दवा लेने गई है। पत्नी के आने के बाद दोनों में विवाद हुआ और इसके बाद गोली चलने की आवाज आई। पड़ोसियों की सूचना पर जब वह घर पहुंचा तो भाई लहूलुहान हालत में पड़ा था और श्री देवी लापता थी। पुलिस ने श्रीदेवी से जब संपर्क किया तो उसका फोन भी बंद आ रहा था। पुलिस आत्महत्या व हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


































**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.