उत्तर प्रदेश के इटावा/जसवंतनगर। नगर पालिका की ओर से बाजार में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर दुकानदार और व्यापारी नाखुश् दिखे। हालांकि मौके की नजाकत को भांपते हुए पालिका अध्यक्ष सत्यनारायण संखवार करीब तीन घंटे बाजार में घूमे और तोड़फोड़ का नजारा देखा। साथ ही व्यापारियों व दुकानदारों की शिकायतें भी सुनीं। पालिकाध्यक्ष ने दुकानदारों से नालियों के ऊपर अतिक्रमण न करने को कहा। जिससे उनकी साफ सफाई में दिक्क्तें न आएं। कहा कि वह प्रशासन से बात करेंगे कि जो लोग लोहे की खुलने वाली जालियां लगाएंगे ऐसी जालियों को अतिक्रमण न माना जाए। दुकानदारों को सलाह दी कि यदि वह अतिक्रमण करेंगे, तो बाजार में जाम की स्थिति उत्पन्न होगी। लिहाजा दुकान का सामान सड़कों पर न लगाएं। पालिका अध्यक्ष ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि दुकानों के ऊपर छाया की व्यवस्था के लिए टीन शेड आदि लगाने के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से बात करके कोई न कोई हल निकालेंगे। एक टेलीकॉम की दुकान पर की गई तोड़फोड़ को लेकर सभी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस वालों ने बहुत ही बेरहमी और जानबूझकर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने हाईवे चौराहे से लेकर बजाजा लाइन तक की गई तोड़फोड़ देखी

































