मेथी का पानी पीने के नुकसान
जी हाँ मेथी का पानी (Fenugreek Water) सेहत के लिए कई फायदे देता है, लेकिन इसे हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता। कुछ लोगों को इसका सेवन नुकसान भी पहुंचा सकता है।
पाचन संबंधी समस्याएँ
मेथी का पानी ज़्यादा मात्रा में पीने से पाचन संबंधी समस्याएँ हो सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट में गैस, पेट फूलना, दस्त या अपच जैसी तकलीफ़ पैदा कर सकता है। जिन लोगों को लो ब्लड शुगर की समस्या होती है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह रक्त शर्करा को और कम कर देता है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और थकान महसूस हो सकती है।
किडनी या लीवर की समस्या
किडनी या लीवर की समस्या वाले मरीजों को भी मेथी का पानी डॉक्टर की सलाह के बिना नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद कुछ तत्व शरीर में अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं। इसके अलावा, मेथी का पानी गर्भवती महिलाओं के लिए भी सुरक्षित नहीं माना जाता, क्योंकि यह गर्भाशय को उत्तेजित कर सकता है और गर्भपात का खतरा बढ़ा सकता है।कुछ लोगों को मेथी से एलर्जी भी हो सकती है, जैसे त्वचा पर खुजली, सूजन या सांस लेने में तकलीफ़। इसलिए अगर पहली बार पी रहे हैं तो कम मात्रा से शुरू करना चाहिए।

































