उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहे खुदरा व्यापार, जीएसटी से दिक्कतें और बिजली की अघोषित कटौती का मुद्दा जिले के व्यापारी दिल्ली अधिवेशन में उठाएंगे।उप्र उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एक बैठक में अपनी रणनीति तय की। जिलाध्यक्ष राजेश वाजपेई ने बताया कि तीन अगस्त को दिल्ली में 44वां राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें उनके संगठन के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे।अधिवेशन में ऑनलाइन व्यापार से प्रभावित हो रहे खुदरा व्यापार, खाद्य सुरक्षा मानकों में व्यापक सुधार, जीएसटी से छोटे व्यापारियों को हो रहीं दिक्कतों व एक देश एक मंडी शुल्क की मांग की जाएगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि अधिवेशन में अघोषित बिजली कटौती से हो रहे नुकसान का मुद्दा भी उठाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिवेशन से लौटने के बाद व्यापारी जिला स्तर पर बिजली समस्या को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष के अलावा व्यापारी अमर विश्नोई, स्वतंत्र अग्रवाल, सतीश वर्मा व राम कुमार विश्नोई ने बताया कि बिजली कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है। बैठक में रानू पांडे, रीतेश अग्रवाल, भानू राजपूत व दीपक पोरवाल भी मौजूद थे।यह अधिवेशन तीन अगस्त को नई दिल्ली के आकाशवाणी भवन में होगा। इसके लिए 12 व्यापारी शनिवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

































