उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में गांव सहार निवासी राजेश कुमार का बेटा विकास (14) गुरुवार रात मां ममता के साथ सो रहा था। तभी चारपाई पर सांप पहुंच गया। विकास का हाथ लगने से सांप ने उसे डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने लगी तो गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद तिर्वा स्थित मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे किशोर ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार विकास गांव स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर जूनियर हाईस्कूल में कक्षा नौ का छात्र था।
पिता राजेश कुमार हाथरस जनपद के गांव नगला कढ़ा में रहते हैं। बेटे की मौत की सूचना के बाद वह गांव पहुंचे। इसके बाद विकास का अंतिम संस्कार कर दिया गया। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। सहार। मां के साथ गुरुवार को सो रहे किशोर को सांप ने डस लिया था। शुक्रवार को तिर्वा मेडिकल काॅलेज में उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया गया।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































