उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शुक्रवार को जिला मुख्यालय ककोर पर अटेवा संगठन के नेतृत्व में शिक्षक व कर्मचारियों ने रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने तिरंगा मैदान में बैठक कर पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन की हुंकार भरी।जिलाध्यक्ष अमन यादव ने ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी छोटेलाल को सौंपा। जिलाध्यक्ष अमन यादव ने ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी छोटेलाल को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश भर में लगभग 15 लाख शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी नई पेंशन स्कीम के तहत आते हैं। लगातार पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थाओं के निजीकरण के चलते देश में बेरोजगारी बढ़ रही है।
वहीं, स्कूल विलय होने से छोटे बच्चों व बालिकाओं को परेशानी हो रही है। इस मौके पर राशिद सिद्दीकी, एमपी सिंह, देवेंद्र कुमार, अमित पाल, रजनीश कुमार, रमेश विश्वासी, मुहीत, केके गौतम, नितेंद्र सेंगर, नीतू कटियार व पूनम कमल आदि मौजूद रहे।पुरानी पेंशन बहाली, निजीकरण को रोकने एवं स्कूल विलय को लेकर शिक्षक व कर्मचारियों के संगठन अटेवा ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया।इस दौरान संगठन ने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली और निजीकरण बंद करने की मांग की।

































