उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के रुरुगंज। एरवाकटरा की ग्राम पंचायत नूराबाद खास में मनरेगा में धांधली के आरोप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ।ग्रामीण ने आरोप लगाया कि वह कभी मनरेगा में मजदूरी करने नहीं गया। इसके बावजूद उसके खाते में पैसा डाला गया। फिर इसमें फर्जीवाड़ा कर खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसको भनक लगी तो उसने बैंक से स्टेटमेंट निकलवाया। जिसमें उसके खाते से 25 हजार रुपये निकालने की पुष्टि हुई। जब उसने इसका विरोध किया तो उसको 2500 का लालच दिया गया।
उसने विरोध किया तो उसे धमकी दी गई।उधर, खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच की जाएगी और फर्जी तरीके से पैसा डाला गया है तो रिकवरी की जाएगी। इस वायरल वीडियो में एक ग्रामीण प्रधान पर गंभीर आरोप लगा रहा है, हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
































