उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उद्योग व्यापार मंडल ने दानवीर भामाशाह जयंती पर रविवार को वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल व मिठाइयां बांटीं।रविवार को दानवीर भामाशाह जन्म की जयंती के अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारी सदर बाजार होमगंज चौराहे पर एकत्रित हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई के नेतृत्व में सभी वृद्धाश्रम आनेपुर पहुंचे। जहां वृद्धजनों को स्वल्पाहार का वितरण किया गया।
वृद्धाश्रम के संस्थापक व प्रबंधक राजवर्धन शुक्ला, राम कुमार विश्नोई, महामंत्री स्वतंत्र अग्रवाल, सतीश वर्मा, रितेश गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष आरती नंदन तिवारी, मयंक शुक्ला, शिवम पांडे, रवि शंकर शुक्ला मौजूद रहे इनके अलावा भानु राजपूत, शिवकुमार श्रीवास्तव, रामू गुप्ता, समरान नसीब, गजेंद्र सिंह, मानस कालरा, आकाश गुप्ता, माधव तिवारी, गौरहरि मिश्रा, रमाकांत मिश्रा,अचिन पुरवार, अजय विश्नोई, अर्जुन गुप्ता व कपिल तिवारी आदि भी मौजूद रहे।
इस दौरान जिलाध्यक्ष ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे संभव हो तो बच्चों के जन्मदिन और शादी की सालगिरह वृद्धाश्रम में मनाएं। कहा कि इससे बुजुर्गों को अकेलेपन का अहसास नहीं होगा।

































