उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के गांव भूरेपुर में सड़क के किनारे नजदीकी गांव कंचन पुरवा निवासी गजेंद्र सिंह, रामकुमार, लक्ष्मी प्रसाद और लोकन सिंह का खेत है। यह सभी लोग बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। कुछ दिन पूर्व भूरेपुर निवासी एक व्यक्ति ने वहां अपना मकान बना लिया। रविवार को खेत मालिक अपनी मेड़बंदी कर रहे थे तभी पड़ोसी मकान से आईं महिलाओं से उनका विवाद होने लगा और मारपीट शुरू हो गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई।फफूंद। जमीन के विवाद को लेकर रविवार को दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक महिला घायल हो गई।
मारपीट का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। पुलिस ने घायल महिला की तहरीर पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।जानकारी पर खेत मालिकों ने जमीन कम होने का अंदेशा जताते हुए अधिकारियों से नाप कराने की गुहार लगाई थी। पंद्रह दिन पहले राजस्व टीम ने खेत की नापजोख कर उसका सीमांकन किया था।पुलिस ने पीड़ित महिला पिंकी की तहरीर पर आरोपियों गजेंद्र सिंह, रामकुमार पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की।
फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































