उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अजीतमल। मोहल्ला राजीव नगर में कालीमाता मंदिर के पास स्थित तालाब का जीर्णोद्धार और सफाई नहीं कराई गई। इससे जलनिकासी ठप है।करीब दो दशक से इस तालाब की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। कई बार सभासद सहित मोहल्ले के लोग शिकायत भी कर चुके हैं। राजू बाल्मीकि का कहना है कि यह परेशानी दो दशकों से है।दीपक कुमार ने बताया कि समस्या के निजात के लिए कई बार नगर पंचायत को लिखित शिकायत की जा चुकी है। सभासद प्रतिनिधि आजाद ने बताया कि समस्या के निदान के लिए ईओ एवं अध्यक्ष को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं हुआ। उधर, नगर पंचायत की चेयरमैन आशा चक ने बताया कि ये यह बहुत पुरानी समस्या है।
एक नाला प्रस्तावित किया गया है और उसका एस्टीमेट भी तैयार हो चुका है। शीघ्र ही नाला निर्माण कराकर तालाब के पानी की निकासी का इंतजाम किया जाएगा।कई चेयरमैन आए और चले गए, लेकिन नगर पंचायत ने कोई कदम नही उठाया। साबिर शाह ने बताया कि अभी तो सिर्फ तालाब का पानी गलियों में भरा है। जब तेज बारिश होती है तो लोग घरों से नहीं निकल पाते हैं।बारिश से यह तालाब उफना गया। इससे तालाब का पानी मोहल्लों की प्रमुख सड़कों एवं गलियों में भी घुस गया। ऐसे में जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है।

































