उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अस्पताल दिखाने आयी शहर निवासी रेखा ने बताया कि बारिश के बाद उमस की वजह से उनके शरीर पर दाने निकल आए है। इसकी वजह से उन्हें खुजली हो रही है और वह कोई काम नहीं कर पा रही है। त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में तैनात चिकित्सक ने उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। वहीं, शहर निवासी मोहित ने बताया कि बीते दो दिन से उन्हें बुखार के साथ ही उल्टी व दस्त हो रहा है। आराम न मिलने पर अस्पताल में दिखाने आए है। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
वहीं, कई मरीज भूख न लगने, पेट दर्द, चक्कर आने व कमजोरी की भी जांच कराने आए है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से साफ-सफाई रखने, बाहर का तला-भुना न खाने की सलाह दी। फल व सब्जियों को अच्छी तरह से धोने, मच्छरदानी का उपयोग करने, सर्दी, खांसी व फ्लू रोगियों से दूर रहने की बात कही। ईएनटी ओपीडी में नेत्र रोग से संबंधित मरीज भी चेकअप कराने पहुंचे।औरैया। बारिश के बाद धूप निकलने से सर्द-गर्म होने के कारण त्वचा से संबंधित रोगों ने पैर फैलाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल के जनरल विभाग की ओपीडी में घमौरी, बुखार, डायरिया, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, खांसी-झुकाम आदि रोगों से संबंधित मरीज उपचार कराने आ रहे है।
गुरुवार को लगभग 400 मरीजों ने पर्चा काउंटर पर पंजीयन कराते हुए डॉक्टर की सलाह ली।मौसम में लगातार बदलाव होने से त्वचा रोग, कान बहने, पेट दर्द, बुखार आदि तरह के मौसमी रोगों से पीड़ित मरीज जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाने पहुंच रहे है। जनरल विभाग की ओपीडी में तैनात डॉक्टर शिवेंद्र ने बताया कि बारिश के बाद धूप निकलने से उमस हो रही है। इसकी वजह से घमौरी, शरीर पर दाने निकलने व अन्य त्वचा रोगों से संबंधित मरीज अधिक संख्या में उपचार कराने आ रहे है।
































