उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में रुरुगंज निवासी शिवम गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बाइक से दूध व बिल्डिंग मैटेरियल का पैसा लेने को क्षेत्र के नगला पतू गांव गया था। वहां पर उसने दूध लिया। बाद में बिल्डिंग मैटेरियल का 30 हजार रुपये लेकर शिवम बाइक से रुरुगंज आ रहा था। उसकी बाइक से रुरुखुर्द स्थित श्यामलाल विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के पीछे पहुंची थी, तभी तीन बाइकों पर सवार होकर सात-आठ नकाबपोश लुटेरों ने शिवम को घेर लिया। लुटेरों ने शिवम की डंडों व बेल्ट से पिटाई कर दी। चाकू से भी हमला किया। जेब में रखा मोबाइल व 30 हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली। भागते समय लुटेरे शिवम का मोबाइल वहीं पर फेंक गए। शिवम हैलमेट लगाए थे। इस कारण सिर में चोट नहीं लगी, लेकिन शरीर में चोट के काफी निशान हैं।
गुरुवार सुबह तीन बाइकों पर सवार सात से आठ नकाबपोश लुटेरों ने एक युवक से मारपीट की और उससे 30 हजार की नकदी व सोने की चेन लूट ले गए। युवक नगला पतू गांव से दूध व पैसे लेकर बाइक से घर जा रहा था। ये वारदात रुरुखुर्द स्कूल के पीछे हुई।जानकारी पाकर पुलिस व परिजन पहुंचे। पुलिस शिवम को सीएचसी लेकर आई, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना में जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि युवक के साथ मारपीट हुई है। कोई इनका परिवार में जमीन विवाद चल रहा है, उसी को लेकर यह मारपीट प्रथम दृष्टि दिख रही है। आरोप है कि रुपये व सोने की चेन लूट ले गए हैं।जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है
































