उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 23 मई की रात करीब 10 बजे पाता रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर चंपारण एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। जीआरपी चौकी इंचार्ज नरेंद्र नागर ने बताया कि उसके दाहिने हाथ पर सतीश चंद पत्नी शीतला देवी लिखा है। 72 घंटे बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया गया।
दिबियापुर। पिछले 72 घंटे के अंतराल में हुईं सड़क व रेल दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले दो युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी। ऐसे में मंगलवार को जीआरपी ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शेरगढ़ घाट पर उसका अंतिम संस्कार कराया।दूसरे वृृद्ध की भी अब तक पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि नियम के तहत 72 घंटे तक शिनाख्त का मौका होता है। यह मियाद बुधवार को पूरी होगी। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































