उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के नए जिला जज मयंक चौहान ने सोमवार को पद ग्रहण कर लिया। वह यहां पर गौतमबुद्ध नगर से स्थानांतरित होकर आए हैं। यहां पर तैनात जिला जज संजय कुमार को इसी पद पर बिजनौर भेजा गया है।नए जिला जज मयंक चौहान का जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें जिले की स्थिति के बारे में बताया।
इसके बाद में नए जिला जज ने सभी न्यायालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं। साथ ही अधीनस्थों का परिचय भी लिया।इस मौके पर महामंत्री शैलेंद्र चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी शिवम शर्मा, पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी, सुनील दुबे, देवेंद्र त्रिपाठी, प्रेम शंकर मिश्रा, मोहम्मद अकरम, मुन्ना त्रिपाठी ने जिला जज का स्वागत करते हए बार और बेंच के सहयोग का आश्वासन दिया।योगी जी ने फ़िलहाल अभी सभी अधिकारियो का तबादला किया है

































