उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में कानपुर देहात सड़क हादसे में अनुराग, अर्जुन व वीरू की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग घटना स्थल व मेडिकल कॉलेज की ओर दौड़ पड़े। कानपुर देहात में कानपुर-झांसी हाईवे पर पटेल चौक के पास शुक्रवार रात बाइक सवारों को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन युवकों को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।अस्पताल पहुंचने पर परिवार के लोगों का शव देख हाल बेहाल रहा। जिन्हें सगे संबंधी व गांव के लोग ढांढस बंधाते नजर आए। पटेल चौक पर हुए हादसे में इंदिरा नगर व हासेमऊ के युवकों की मौत से दोनों जगह सन्नाटा पसर गया। वहीं तीनों के घर पर मातम छा गया।
बेटे की अनुराग की मौत पर पिता राकेश कुमार बदहवाश नजर आए।राकेश ने बताया कि वह नबीपुर में प्राइवेट काम करते है। शुक्रवार को काम खत्म कर घर जा रहा था इसी बीच बेटे के दुर्घटना में घायल होने की जानकारी मिली। वहीं, अर्जुन की मौत की जानकारी पर अकबरपुर के संगसियापुर से जीजा दिनेश चंद्र बहन लक्ष्मी व अन्य परिवार के लोग पहुंचे। वहीं वीरू के मामा अजय कुमार भी जा पहुंचे। वीरू उर्फ छंगा की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टू गया। मां गुड़्डन , बहन दीपा, निशा, प्रीना रोती बिलखती रहीं। मामा अजय ने बताया कि वीरू के पिता का निधन हो चुका है।
घर पर वह अकेला कमाने वाला था। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। एक भाई शिशुपाल मानसिक बीमार है। बताया कि वह किस काम से घर से पुखरायां आया यह जानकारी नहीं बता सके।अस्पताल में एक साथ तीन शव रखे देख चीख पुकार मच गई। रोते बिलखते परिजनों को पुलिस कर्मियों के अलावा अन्य लोग भी ढांढस बंधाते रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































