उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शहर में दो जगह अज्ञात शव पड़े मिले है उनमे से एक शव की शिनाख्त हो गयी है और दूसरे की पहिचान नहीं हो सकी बताया जा रहा है की शहर की निझाई चौकी के पास में शनिवार दोपहर को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध हातात में पड़ा मिला। लोगों ने शव पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। वह सफेद चेकदार शर्ट, ग्रे कलर का पैंट पहने था। हाथ में चेकदार गमछा मिला है। शिनाख्त न हो पाने पर शव मोर्चरी में रखवाया गया।
वहीं ब्लॉक गेट के पास भी एक 35 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान सूरज पुत्र श्यामबाबू निवासी पढ़ीन मल्लाहन की मड़ैया के रूप में की। पिता की मौत के बाद से सूरज घर पर अकेला रहता था। दोनों नशे के आदी थे। सूरज के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। वहीं दूसरे शव की पहचान करवाए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। औरैया। शहर में दो जगहों पर दो शव संदिग्ध हालात में पड़े मिले। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर शिनाख्त के प्रयास किए। फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है


































