उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में शहरी व् ग्रामीण क्षेत्रो में टंकी व् नलकूप बनकर तैयार हो गए है लेकिन अभी पानी नहीं छोड़ा गया है नगर पालिका परिषद् की और से शहर में सब जगह नल व् पानी की टंकी की व्यवस्था की गयी है लेकिन लोगो को अभी पानी आने का इंतजार है शहर का दायरा दिनों दिन बढ़ रहा है। चाहे जालौन रोड हो या दिबियापुर। हाईवे के किनारे भी बस्ती बढ़ी है। साल 2023 में नगर पालिका की ओर से शहर की बढ़ी हुई आबादी को जलापूर्ति देने को लेकर प्रस्ताव तैयार किया गया। तीन टंकी व नौ नलकूपों पर शासन स्तर से हरी झंडी दी गई।
तकरीबन 34 करोड़ की इस परियोजना को अमृत 2.0 के तहत जनवरी 2024 से धरातल पर उतारने का काम शुरू किया गया। प्रताप कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इस कवायद में जालौन रोड किनारे पानी की टंकी व दो नलकूप बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। शहरी बाशिंदों को बेहतर जलापूर्ति देने के लिए पानी की टंकी व नलकूप बनकर तैयार हो गए हैं। अब मेन राइजिंग लाइन से घरों में कनेक्शन भी किए जा रहे हैं। ये काम पूरा होते ही लोगों के घरों में पालिका की वाटर सप्लाई से अबाध पानी बहेगा। हालांकि, इसके लिए उन्हें थोड़ा सा इंतजार करना होगा। इससे करीब पांच हजार लोगों को फायदा होगा।
हाईवे से सटे सत्तेश्वर व तिलकनगर की गलियों में पानी की अंडर ग्राउंड पानी की लाइन भी बिछा दी गई है। इस बढ़े हुए हिस्से में तकरीबन पांच हजार की आबादी रह रही है। इन्हें घर-घर कनेक्शन देने की कवायद चल रही है। इस भीषण गर्मी के बीच यहां के लोग जल्द से जल्द जलापूर्ति शुरू किए जाने की मांग करने लगे हैं। यहां महज नलकूपों व टंकी को आपस में जोड़ते हुए अंडरग्राउंड लाइन से जोड़ा जाना शेष है और नलकूपों को सक्रिय किया जाना है।बढ़ती गर्मी देखते हुए जल्दी से जल्दी जलापूर्ति होनी आवश्यक है


































