उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में फिरोजाबाद का रहने वाला एक युवक जयपुर से आ रहा था तभी रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया बस चालक ने उसे बिधूना में फेंककर फरार हो गया बताया जा रहा है कि फिरोजाबाद जिले के ऐका थाना के गांव तेजपुर निवासी गिरेंद्र सिंह (28) पुत्र केवल सिंह गुरुवार सुबह नगर के भगत सिंह चौराहे पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। सुबह टहलने निकले लोगों ने युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देख मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अस्पताल ले गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सीएचसी बिधूना ले गई। वहां डॉक्टर ने उनका उपचार किया। होश में आने पर गिरेंद्र ने बताया कि वह जयपुर में फर्नीचर का काम करते हैं। बुधवार शाम को घर आने के लिए वह जयपुर से शिकोहाबाद के लिए एक प्राइवेट बस में बैठे थे। रात में एक जगह बस रुकने पर उसने चाय पी थी। वापस बस में बैठने के कुछ देर बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह अस्पताल में था।
उपचार के बाद होश आने पर युवक ने बताया कि वह जयपुर से शिकोहाबाद के लिए निजी बस पर सवार हुआ था। उसका मोबाइल, नकदी व अन्य सामान गायब है।बताया कि उसकी शर्ट व पैंट की जेब में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल, आधार कार्ड सहित अन्य सामान गायब था। स्वास्थ सुधार होने पर युवक अपने घर चला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिधूना के भगत सिंह चौराहे से होकर दिल्ली, जयपुर, गुरुग्राम आदि स्थानों के लिए प्रतिदिन करीब 50 निजी बसें गुजरतीं हैं। इन बसों में यदि कोई यात्री जहरखुरानी का शिकार होता है तो बस का स्टाफ पुलिस को जानकारी देकर यात्री को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए सड़क किनारे फेंक कर आगे निकल जाते हैं। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































