उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में फ्रेंड्स कालोनी के मुलायम नगर के पास हुआ एक ट्रक ने ट्रेक्टर ट्राली को टक्कर मार दी जिससे एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी और घायलों को अस्पताल भेजा गया बताया जा रहा है कि नीरज उर्फ नीरू (40) निवासी चंद्रपुरा व आनंद (35) निवासी राजा का बाग मंगलवार शाम को इटगांव में मजदूरी करके ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे थे। ट्रैक्टर नीरज चला रहा था। रास्ते में फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायमनगर गांव के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।
फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायमनगर के पास गुरुवार को ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को धक्का देकर पलटा लिया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसमें ग्रामीण एक ट्रक को पलटाते नजर आ रहे हैं।
पूर्व प्रधान प्रतापनेर बृजेश यादव ने बताया कि यह हादसा लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रक के कारण हुआ। ग्रामीणों ने ट्रक को घेरकर पलटा दिया। नीरज के परिवार का भरण पोषण वही करता था। इलाज में काफी पैसा खर्च हुआ है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। हादसा फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र के मुलायम नगर के पास हुआ। फ़िलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































