उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में राजयमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने सभी विकास कार्यो का जायजा लिया औरैया कलेक्ट्रेट में हुई मीटिंग के दौरान आयोजित सभी योजनाओ की जानकारी लेते हुए हकीकत परखी कलक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित विकास कार्यों की समीक्षा में राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने विभागीय अफसरों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी अफसर योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और योजना में पात्रों का चयन कर उन्हें लाभांवित कराएं।
जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा में राज्यमंत्री ने गांवों में प्रमुख सड़कें व गलियां क्षतिग्रस्त होने की शिकायत मिली। जिस पर उन्होंने जल निगम के अधिशासी अभियंता को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। कहा कि सड़कों की मरम्मत न होने तक कार्यदायी संस्था का भुगतान न किया जाए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में उन्होंने सड़कें समय पर बनवाई जाएं। मनरेगा की समीक्षा में उन्होंने बीडीओ को कराए गए कार्यों का भुगतान समय से करने के निर्देश दिए।
पंचायत घरों की समीक्षा में उन्होंने डीपीआरओ को अवशेष पंचायत घरों का निर्माण समय पर गुणवत्ता के साथ कराने के निर्देश दिए। कहा कि सफाई कर्मचारी रोजाना गांव में सफाई करें। शांति एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा में राज्यमंत्री ने एसपी अभिजित आर शंकर से जानकारी ली। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाएं। ग्राम्य विकास विभाग, समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने बुधवार को समीक्षा बैठक की।
































