उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में दिबियापुर में प्राइवेट स्कूलों में अग्निशमन सप्ताह के तहत बिजली उपकरणों में लगी आग को कैसे बुझाये या कैसे बचें की जानकारी दी गयी कस्बा के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बच्चों को आग की घटनाओं के दौरान सूझबूझ की जानकारी दी गई।बिजली के उपकरणों में कभी आग लग जाए तो उसे पानी डालकर कभी न बुझाएं। इससे करंट फैल सकता है।
इस कार्यक्रम में आग से सुरक्षा व बचाव के बारे में इंस्पेक्टर विकास कुमार ने जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को बताया कि विद्युत उपकरणों में लगी आग को कभी पानी से नहीं बुझाना चाहिए। इसके लिए फायर एस्टिंग्यूसर का प्रयोग करना चाहिए। वहीं बच्चों को फायर सिलिंडर से आग बुझाने का तरीका भी दिखाया गया।
एनटीपीसी सीआईएसएफ यूनिट के इंस्पेक्टर विकास कुमार, हेड कांस्टेबल सत्यनारायण कुमार व प्रधानाचार्य राजेश कुमार गुप्ता ने इस जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आग को बुझाने के लिए किसी कपडे या कम्बल या बोरे आदि का प्रयोग करे

































