उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के दिबियापुर में रंगदारी के चलते तेरहवीं से लौट रहे युवक व् उसके साथियो पर गोलियां चला दी बताया जा रहा है युवक एक त्रयोदशी में शामिल होने गया था। वहां हिस्ट्रीशीटर व उसके साथियों ने उन पर गोलियां चला दीं। हिस्ट्रीशीटर योगेंद्र व उसके साथियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसमें चौकी प्रभारी व सभी पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। भागने के दौरान दीवार से टकराकर घायल हुए योगेंद्र को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने उसके पास से लाइसेंसी बंदूक, नौ कारतूस बरामद किए हैं।घटना की जानकारी होने के बाद आरोपियों के गांव में छिपे होने की जानकारी पर चौकी प्रभारी ने टीम के साथ छापा मारा तो आरोपियों ने पुलिस पर हमला कर दिया।ककोर खुर्द निवासी इंद्रपाल यादव के बेटे अनुज उर्फ छोटू व अनुराग आठ अप्रैल को ऊमरसाना मोड़ स्थित मंदिर पर गांव के दरोगा की मां की त्रयोदशी में शामिल होने गए थे। खाना खाने के बाद दोनों भाई घर लौट रहे थे। इस दौरान रात नौ बजे के करीब मंदिर पर पहुंचे ककोर खुर्द निवासी कार सवार योगेंद्र फौजी, उसका भाई राम सरोवर व पुष्पेंद्र, ड्राइवर बीटू, आलोक, इकौरापुर निवासी पंकज यादव, उमरसाना निवासी सुदेश यादव ने उनकी बाइकों में टक्कर मार दी।
कार से उतरे हमलावरों ने बाइक सवार भाइयों पर लाइसेंसी व अवैध हथियार से फायरिंग कर दी। इसमें अनुराग के सीने, कंधा सहित चार जगह पर गोली लग गई, जबकि अनुज बाल-बाल बच गया। योगेंद्र ने फर्जी केस बनाने के लिए अपनी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायल अनुराग को चिचौली मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहीं आरोपियों के ककोर बुजुर्ग में छिपे होने पर ककोर चौकी प्रभारी सोनी रावत, सिपाही अजय कुमार, बिपिन बिहारी मिश्रा, राजेश सोनी, गौरव के साथ छापा डाला।
चौकी प्रभारी को देख आरोपी योगेंद्र फौजी, सतेंद्र, ड्राइवर बीटू, आलोक यादव, रामसरोवर, पुष्पेंद्र, दीपू राजपूत, जीतू यादव, सुदेश यादव, पंकज यादव दो अन्य लोग चौकी प्रभारी से जाति सूचक गाली-गलौज करने लगे। सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स व अधिकारियों ने घायल पुलिस कर्मियों व आरोपियों को चिचौली मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। बुधवार दोपहर को चौकी प्रभारी सोनी रावत व घायल अनुराग के भाई अनुज ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

































