उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में मौसी के घर घूमने आये लुटेरे युवक को पुलिस ने धार दबोचा है उस युवक का यही काम है झूठ बोलकर लूटपाट करना बताया जा रहा है कि फफूंद थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने स्वाट टीम के साथ रविवार रात को बाबरपुर रोड से इटावा के बकेवर थाना के आनेपुर महेवा निवासी नीरज कुशवाहा (30) को दबोचा।पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशा और अपने शौक पूरे करने के लिए घर से रिश्तेदारी में घूमने जाता था। रिश्तेदार के यहां से लौटने के दौरान लूट को अंजाम देकर भाग जाता था। इससे पुलिस भी उस पर शक नहीं कर पाती थी। 24 मार्च को वह ककोर स्थित मौसी के घर आया था। यहां उसने शराब पी। इसके बाद घर लौटने के दौरान उसने फफूंद बाईपास के करीब बाइक पर पीछे बैठी महिला का पर्स छीन लिया था।
25 मार्च को सराय बिहारीदास निवासी राहुल ने फफूंद थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया था कि वह पत्नी नेमा देवी के साथ 24 मार्च की शाम को लौट रहा था। बाईपास के समीप बाइक सवार पत्नी का पर्स छीन ले गया है। एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि युवक पहली बार पुलिस के हत्थे चढा है।वह शातिर तरीके से घटनाओं को अंजाम देकर भाग निकलता था।पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा, दो कारतूस, महिला से लूटा गया पर्स, 4000 रुपये व लूट में प्रयोग की गई बाइक बरामद की।औरैया। मौसी के घर आने के बाद लूट को अंजाम देकर भाग निकलने वाले शातिर नीरज को रविवार रात चेकिंग के दौरान फफूंद पुलिस धर दबोचा। पूछताछ में उसने फफूंद में बाइक सवार दंपती के साथ लूट करना कुबूल किया है शातिर ने अब तक कितनी अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुका है, इसे लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी उसके बाद आगे की कार्यवाही होगी

































