उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के 432 गावों के बीच आग बुझाने वाली गाड़ी एक है और अब गर्मी के समय में व् गेहूं की फसल भी तैयार है ऐसे में भी रोज आग लग रही है बिधूना बेला क्षेत्र के गांव हरदू में अग्निशमन विभाग का केंद्र है। यहां व्यवस्थाओं के नाम पर दमकल टीम के पास महज एक ही वाहन है। हरदू अग्निशमन केंद्र के दायरे में तहसील बिधूना क्षेत्र के सात थानों के तहत बिधूना, बेला, सहार, सहायल, अछल्दा, कुदरकोट व एरवाकटरा थाना क्षेत्र के 432 बड़े गांव आते हैं।
यहां स्थानीय लोगों की मांग भी है कि दमकल के वाहन बढ़ाए जाएं। ताकि आग की घटना होने पर जल्द राहत मिल सके। वहीं बिधूना तहसील परिसर पर एक दमकल की गाड़ी खड़ी कराई जाए। जिससे बिधूना से एरवाकटरा कुदरकोट, अल्छदा क्षेत्र की आग की घटनाओं पर दमकल की गाड़ी कम समय में पहुंचकर आग पर काबू पा सकेगी। कुदरकोट थाना क्षेत्र में 31 मार्च को दोपहर बाद अचानक हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं की लगभग 20 बीघा खेत की फसल जल गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई लेकिन दमकल की गाड़ी देर से पहुंच सकी।
बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गांव जगतपुर में राजीव की झोपड़ी में आग लगने लगने से लगभग तीन लाख का नुकसान हो गया। गृहस्थी के सामन के साथ नकदी व जेवरात आदि जल गए। सहार थाना क्षेत्र के गांव रामनगर में गेहूं की फसल में आग लगने से चार किसानों की लगभग 14 बीघा गेहूं की फसल जल गई। दमकल से आग पर काबू पाया जा सका था। अब ऐसी घटनाओ के चलते एक गाड़ी कैसे सब जगह पहुँच सकती है देर से आने के कारण किसानो का नुकसान हो जाता है

































