उत्तर प्रदेश के औरैया जिले मे कंचौसी रेलवे स्टेशन और फाटक के बीच मालगाड़ी घंटो के हिसाब से खड़ी रही तकनीकी खराबी के कारण मालगाड़ी फाटक और स्टेशन दोनों के बीच सिग्नल न मिलने से खड़ी रही शनिवार को डीएफसी ट्रैक पर मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। मालगाड़ी कंचौसी रेलवे स्टेशन और क्राॅसिंग के बीच पहुंची थी। इस बीच दोपहर 12 बजे के बाद रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचते ही मालगाड़ी को सिग्नल न मिलने की वजह से खड़ी हो गई। इससे दोनों ओर राहगीर रुक गए। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।20 मिनट बाद सिग्नल मिलने पर मालगाड़ी कानपुर की ओर रवाना हुई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर ट्रैफिक बहाल कराया। न्यू कंचौसी स्टेशन अधीक्षक किशन कुमार ने बताया कि आगे ट्रैक क्लीयर न होने से मालगाड़ी को रोका गया था। कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रेल रूट के डीएफसी ट्रैक पर कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने से कंचौसी रेलवे और क्रॉसिंग पर करीब 20 मिनट तक खड़ी रही। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। जाम लगने से मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात सामान्य कराया। ट्रैक जाम होने से लोगो को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा

































