उत्तर प्रदेश के औरैया जिले मे अजीतमल थाना क्षेत्र में कुछ दबंग एक लड़की को उठा ले गए और उनके साथ दुष्कर्म कर किशोरी को वहीं छोड़ दिया जहाँ से उठाया था आज के समय लड़किया कही भी सेफ नहीं है अजीतमल थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण की 14 वर्षीय बेटी दो अक्तूबर 2022 को दिन में करीब ग्यारह बजे बकरी चराने जंगल गई थी। तभी घाटमपुर ईंट भट्ठा पर रहने वाला इरफान व सत्तार चौपहिया वाहन से वहां पर आ धमके और बकरी चरा रही किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर अपहृत कर लिया। रास्ते में आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी की और भट्ठे के पास किशोरी को छोड़ गए।
कानपुर के घाटमपुर आंछी मोहाल पुरवा निवासी इरफान व सत्तार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बाद में विवेचक ने विवेचना कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया। पक्ष व विपक्ष को सुनने के बाद न्यायाधीश मनराज सिंह ने दोनों को दोषी करार दिया। साथ ही उन्होंने इरफान खान व सत्तार खान को पांच-पांच वर्ष का कठोर कारावास व 20-20 हजार रुपये जुर्माना लगाया। कोर्ट ने वसूले अर्थदंड की आधी रकम पीड़िता को अदा करने का भी आदेश दिया। दोनों अभियुक्तों को जिला कारागार इटावा भेजा गया।विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) मनराज सिंह ने किशोरी के अपहरण व छेड़छाड़ के मामले में दो अभियुक्तों को पांच-पांच वर्ष की सजा सुनाई। साथ ही 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। न्यायाधीश ने यह फैसला अजीतमल क्षेत्र के ढाई बरस पुराने मामले में दिया। लोगो को लगता है की जो कर रहे है वो सही है ऐसे लोगो के लिए ये सजा भी कम है जो लोगो की इज्जत से खिलवाड़ करते है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































