उत्तर प्रदेश के औरैया जिले मे फफूंद थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक कलयुगी बेटे ने अपनी माँ को मार डाला बताया जा रहा है कि बेरोजगार बेटे अपनी ही वृद्ध माँ की सिलबट्टे से कुचलकर जान ले ली जिस बेटे को पालने में मां बुढापे में भी दर-दर भटक कर रोटी कमाती रही, उसी बेटे ने हैवान बनकर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद वह शव को गांव से दो किलोमीटर दूर खेत में फेंक आया और गांव में मां के लापता होने का ढिंढोरा पीटता रहा। गुरुवार शाम को शव मिलने के बाद उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने हत्यारे बेटे पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
फफूंद थाना के दौलतपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र बेरोजगार है। बिना किसी कमाई के अपने शौक पूरे करने के लिए वह मां कमला देवी (70) पर निर्भर रहता था। वृद्ध होते हुए भी उसकी मां मेहनत मजदूरी कर बेटे का भरण पोषण करती थीं। 26 मार्च की रात को वह घर से मजदूरी करने के लिए निकली थीं। बेटे ने उसे मारकर खेत में फेंक दिया था। फफूंद के दौलतपुर में हुई बुजुर्ग कमला देवी की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। थाना प्रभारी जयप्रकाश पाल ने टीम के साथ गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे मृतका के खेत से उसके बेटे पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने पुष्पेंद्र की निशानदेही पर गांव के मुलायम सिंह के खेत से खून से सना सिलबट्टा व ईंट बरामद कर ली। पूछताछ में पुष्पेंद्र ने बताया कि पुष्पेंद्र शराब का आदी है। काम न होने के बावजूद वह रोज नशा करता था। इस वजह से वह कर्ज में डूब गया था। कर्जदाताओं के तगादा करने पर वह मां से 16 बिस्वा जमीन बेचने की कह रहा था। 26 मार्च की रात करीब नौ बजे खाना खाने के दौरान उसने दोबारा मां से जमीन बेचने के लिए कहा, उनके इन्कार कर देने पर आवेश में आकर उसने पास रखे सिलबट्टे और ईंट से उनपर हमला कर दिया।उनकी मौत हो जाने पर वह चुपके से शव को गांव से दो किलोमीटर दूर रामनाथ के खेत में फेंक आया था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है। उधर, महिला के भाइयों ने उनका अंतिम संस्कार किया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

































