उत्तर प्रदेश के औरैया जिले मे हाइड्रा चालक दिलीप हत्याकांड में पुलिस ने दो सुटरो को पकड़ा था उनमे से एक ने अपना गुनाह कबुल किया है कि उसने ही दिलीप के साथ बन्दुक की बट से मारपीट की थी उसके बाद सिर में गोली मारी थी दुर्लभ यादव ने बताया कि कि मौसेरे भाई अनुराग व उसकी प्रेमिका प्रगति ने उसको दो लाख रुपये में दिलीप की हत्या करने का ऑफर दिया था। रुपयों के लालच में आकर उसने अपने चचेरे भाई शिवम और दोस्त रामजी नागर के साथ हत्या करने की सुपारी ले ली। अनुराग ने दिलीप की पहचान करवा दी। इसके बाद उन्होंने एक बाइक को घटना को अंजाम देने के लिए सुनियोजित स्थान पर छिपा दिया था। इसके बाद दूसरी बाइक पर तीनों लोग दिलीप के पास पहुंचे और खेत में पोल लगवाने का झांसा देकर उसे साथ ले गए।
पलिया गांव स्थित पटना नहर पुल के पास गेहूं के खेत में पहुंचने पर उन्होंने दिलीप पर तमंचों की बट से हमला कर दिया। दिलीप के हाथापाई करने पर उसने दिलीप के सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। दिलीप के खेत में गिरने पर वह लोग उसे मरा समझ कर बाइक लेकर भाग निकले।दिलीप की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 10 चोट मिलीं थीं। उसके सिर के पिछले हिस्से में गोली लगी थी और तमंचे की बट से मारपीट में सिर की हड्डी भी टूट गई थी। पकड़े गए दोनों घायल शूटरों को उपचार के बाद जेल भेजा गया है। लिस अधीक्षक ने शूटरों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।इस केस में अभी और लोगो के होने का पुलिस अनुमान लगा रही है फ़िलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है

































