उत्तर प्रदेश के इटावाःजिले में एक ऐसा वीडियो वाइरल हो रहा है जिसकी चर्चा सारे सोशल मीडिया पर हो रही है इटावाःजिला अस्पताल में एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में स्कूटी ले जाते हुए दिखाई दे रहा है हलाकि वहां के लोग इस बात को मैंने से इंकार कर रहे है जिला अस्पताल की इमरजेंसी में स्कूटी अंदर तक लाने का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक व्यक्ति इमरजेंसी से स्कूटी ले जाता हुआ नजर आ रहा है। बाबा भीमराव अंबेडकर जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार देर रात स्कूटी पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में युवक इमरजेंसी के बाहर बने रैंप से स्कूटी को अंदर तक लेकर पहुंच जाता है। यह देख स्वास्थ्य कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। स्वास्थ्य कर्मी स्कूटी सवार युवक को बाहर जाने के लिए कहते हैं। इसके बाद स्कूटी सवार इमरजेंसी से बाहर निकलता है।यहां अस्पताल में सुरक्षा के लिए होमगार्ड की तैनाती है। इसके बावजूद भी स्कूटी इमरजेंसी वार्ड के अंदर तक पहुंच गई।
कई बार देखा गया है कि इमरजेंसी के बाहर स्ट्रेचर पर जिस कर्मचारी की ड्यूटी होती है। वह वहां पर मौजूद नहीं रहता है और तीमारदार बिना किसी रोक-टोक के सीधे वाहन लेकर अंदर प्रवेश कर जाते हैं। यदि उसे समय कोई भी होमगार्ड या वार्ड बॉय वहां तैनात होता तो शायद इमरजेंसी में स्कूटी न पहुंचती अंदर स्कूटी ले जाने का कारण उसकी कोई मज़बूरी भी हो सकती है बिना वजह ऐसा कदम कोई नहीं उठाएगा

































