उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले मे रेलवे पुल के निर्माण की शटरिंग अचानक गिरने से अफरातफरी मच गयी कन्नौज। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन स्टेशन का लिंटर गिरने के मामले में आरोपी निर्माण व शटरिंग ठेकेदारों को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपियों में बलिया का निर्माण ठेकेदार रामविलास राय है। उसे सपा सरकार में मंत्री रहे नारद राय का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वहीं, दूसरा आरोपी बरेली का हनीफ है, जिसने लिंटर डालने के लिए शटरिंग का ठेका लिया था।
जीआरपी इस मामले में तीसरे आरोपी कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर सूरज प्रकाश मिश्रा की भूमिका की जांच कर रही है।11 जनवरी को रेलवे स्टेशन पर शटरिंग ढहने के हादसे की जांच कर रही जीआरपी के हाथ सोमवार को बड़ी सफलता लगी। जीआरपी फर्रुखाबाद के थानाध्यक्ष संदीप तोमर व कन्नौज चौकी प्रभारी दीपक त्रिवेदी की टीम ने निर्माण ठेकेदार बलिया जिले के चंद्रशेखरनगर रामपुर महावल निवासी रामविलास राय तथा शटरिंग ठेकेदार बरेली के थाना भोजीपुरा अंतर्गत ग्राम दीदारपट्टी निवासी मोहम्मद हनीफ को देवरामपुर क्राॅसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है

































