उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले मे एक ऐसा मामला सामने आया है की एक ऑटो चालक ने डीएम के साथ मिलकर झण्डा रोहण किया गणतंत्र दिवस के मौके पर नयी मिसाल काइम की है डीएम ने ऑटो चालक से कहा कि गणतंत्र का मतलब है कि प्रशासन जनता के लिए काम करे। कई बार आवेश में कुछ गलतियां हों जाती हैं, हालांकि ऐसा होना नहीं चाहिए।
बता दें कि ट्रैफिक प्रभारी ने ऑटो चालक को अपमानित किया। इसकी शिकायत ऑटो चालक ने जनता दर्शन में की थी। इस पर डीएम ने ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस समारोह पर विशिष्ट अतिथि बना दिया था। ऑटो चालक को गणतंत्र दिवस पर होने वाले कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि आमंत्रित करते हुए सम्मानित करने की बात कही थी।
नौबस्ता क्षेत्र के हनुमंत विहार के रहने वाले ऑटो चालक राकेश कुमार सोनी कानपुर कलेक्ट्रेट में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऑटो चालक राकेश कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्हें डीएम जितेंद्र सिंह के साथ बैठाया गया। इस दौरान राकेश ने डीएम से कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही है…मैंने सपने भी कभी नहीं सोचा था। आपसे मुझे बहुत सम्मान मिला है, मैं बहुत-बहुत आभारी हूं।ऑटो चालक ने डी एम को सम्मान देने के लिए आभार व्यक्त किया
































