उत्तर प्रदेश के लखनऊ जिले व पूरे उत्तर प्रदेश मे परिवहन विभाग ने रोडवेज मे महिलाओ के लिए भर्ती निकाली है यह महिलाओ के लिए सुनहरा मौका है उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में करीब पांच हजार महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। यह भर्ती संविदा के आधार पर होगी। महिला परिचालकों को उनके गृह जिले के डिपो में तैनाती दी जाएगी।
महिला परिचालक पद के अभ्यर्थियों के अनुबंध के लिए उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का सदस्य होना अथवा एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है। भर्ती के लिए इंटरमीडिएट की योग्यता के साथ कोर्स ऑफ कम्प्यूटर कांसेफ्टस (सीसीसी) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित करते हुए सीधे संविदा परिचालक के पद पर रखा जाएगा।
एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्तकों पर पांच प्रतिशत की छूट भी दिया जाएगी और रोजगार मेले आयोजन भी किया जाएगा
परिचालक पद पर भर्ती के लिए छह फरवरी, 17 फरवरी, 20 फरवरी, एवं चार मार्च, 2025 को रोजगार मेले का आयोजन भी किया जाएगा। छह फरवरी को नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर 17 फरवरी को गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी, 20 फरवरी को मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़ एवं चार मार्च को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम-बांदा, प्रयागराज क्षेत्रों में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। निगम की बेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। प्रमाणपत्रों का सत्यापन ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जाएगा।महिलाओ की सुविधा को ध्यान मे रखते हुए यह भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी

































