औरैया समाचार उत्तर प्रदेश के औरैया मे दिल्ली से जलपाईगुड़ी जा रही महानंदा एक्सप्रेस मे यात्रियो ओर वेंडरों मे लड़ाई हो गयी यह घटना औरैया जिले मे हुई इस पर जीआरपी ने फफूंद स्टेशन पर दोनों को उतार लिया महानंदा एक्सप्रेस में रविवार को पानी की बोतल खरीदने को लेकर यात्रियों और वेंडर के बीच जमकर विवाद हो गया। इस विवाद में एक आईआरसीटीसी का एक वेंडर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एक पक्ष के यात्री संजय पुत्र तेजपाल निवासी शकूरपुर दिल्ली और दूसरे पक्ष के वेंडर घायल राजगुरु कुमार को जीआरपी ने फफूंद में उतार लिया। दोनों पक्षों के दोनों लोगों को जीआरपी की ओर से शांति भंग की करवाई की तैयारी की जा रही है। दोनों पक्षों में विवाद एस-चार कोच में हुआ।
यात्रियों ने बताया कि इटावा के आगे ट्रेन निकली ही थी कि तभी विवाद शुरू हो गया था। महानंदा एक्सप्रेस के एस-चार कोच में पानी की बोतल खरीदने को लेकर वेंडर और यात्रियों में विवाद हो गया। मामले में जीआरपी ने एक यात्री और वेंडर को स्टेशन पर उतार लिया। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































