उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले मे एक किसान के घर को चोरो ने निशाना बनाया किसान की मेहनत की कमाई को चोर ले गए अचलगंज थानाक्षेत्र के पड़री कला गांव निवासी किसान अश्वनी कुमार खेती करते हैं। दो बेटे अलग-अलग शहरों में नौकरी करते हैं। घटना के समय घर पर अश्वनी कुमार के साथ उनकी पत्नी और बहू घर पर थी। मंगलवार रात खाना खाने के बाद सभी अपने अपने कमरों में साेने चले गए। रात में पीछे की दीवार से छत पर चढ़े चोर जीने में दरवाजा न होने से घर के अंदर दाखिल हुए।
कमरे में रखे बक्से और अलमारी से 1.70 लाख की नगदी और 8.30 लाख कीमत के जेवर पार कर दिए। बुधवार सुबह जब परिजनों की नींद खुली और सामान बिखरा देख हैरान हो गए। सूचना नेवरना पुलिस चौकी को दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि मौके पर जांच की गई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































