कन्नौज न्यूज़ उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र मे एक भाई अपनी बहन को उसकी ससुराल छोडने जा रहा था उसे कहा पता था की यह सफर बहन के साथ उसका आखिरी सफर हो जाएगा औरैया जनपद के सहार थाना क्षेत्र के हरवंशपुर गांव निवासी आकाश( 22 ) बहन दीपिका को शुक्रवार को तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के बहेरिन गांव स्थित ससुराल बाइक से छोड़ने जा रहा था। जैसे ही बेला-तिर्वा मार्ग से क्षेत्र के लिलुइया गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे where is kannouj

































