एटा न्यूज़ उत्तर प्रदेश के एटा मे एक व्यक्ति ने 7 साल के बच्चे को नशे मे उठाकर पटक दिया जिससे बच्चे का हाथ टूट गया गांव बछेपुरा निवासी राजवती पत्नी किशन सिंह ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोप है कि 31 जनवरी की शाम करीब 7 बजे घर पर ही खाना बना रहीं थीं, तभी गांव का ही करन सिंह शराब पीकर दरवाजे पर गंदी-गंदी गालियां देने लगा, इसका विरोध किया तो उसको पीटा जाने लगा।
7 साल का बेटा महेश ने पिटता देखा तो आकर लिपट गया। इस पर करन सिंह ने बेटे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, इसकी वजह से हाथ टूटा गया। इसके बाद करन सिंह ने अपने परिवार के मनीष, विवेक, अजीत, प्रेम सिंह, राकेश और जसोदा को बुला लिया। इन लोगों ने लाठी डंडों से पीटा और सिर में चोट आईं। चीख पुकार पर बचाने आए परिवार के लोगों को भी पीटा गया। इसके चलते उनको भी चोटें आई हैं।
आरोप है कि वारदात वाले दिन ही थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी गई लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। तब 3 फरवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दी गई। सीओ के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट लिखी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे where is etah

































