फतेहपुर न्यूज़ उत्तर प्रदेश के फतेहपुर मे दुकान से निकले गैराज मालिक का बुधवार रात खेत से शव बरामद हुआ। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि कोई विवाद सामने नहीं आया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। थाना क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी जागेश्वर पाल का पुत्र मुकेश पाल (25) हथगाम कस्बे से पुरंदरबाबू के आडार में बाइक गैराज का संचालक था। वह बुधवार शाम दुकान बंद करने के बाद घर को निकला। वह रात को घर नहीं पहुंचा। परिजन रात करीब 10 बजे तलाश में जुटे। जगन्नाथ मंदिर के सामने हथगाम छिवलहा मार्ग पुल के पास बाइक खड़ी मिली।
मुकेश का पता नहीं लगा। परिजन रात करीब ढाई बजे थाने पहुंचे। उधर, तलाश में जुटे अन्य लोग जगन्नाथ मंदिर से 100 मीटर पश्चिम मुकेश का शव पड़ा देखा। बाइक की चाबी और मोबाइल पड़ा था। पिता जागेश्वर ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। मुकेश अविवाहित था। थानाध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं है। मोबाइल की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































