उन्नाव न्यूज़ उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे अब सड़कों का नवनिर्माण होगा बहुत दिनो से अधूरा पड़ा कार्य अब पूरा होगा 2024 के बजट पेश होते ही लोक निर्माण विभाग ने मंजूरी दे दी हे लंबे समय से खस्ताहाल पड़े जिले के सात प्रमुख संपर्क मार्गों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इसके लिए बजट जारी कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने जल्द संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर निकाले हैं। जिले में दो क्षेेत्रों को जोडऩे वाले कई ऐसे संपर्क मार्ग हैं जो लंबे समय से खस्ताहाल हैं। इन पर आवागमन करने में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कई मार्ग तो पूरी तरह से गड्ढों में समाए हुए हैं। कहीं पर गिट्टियां बाहर झांकने लगी हैं। इसी साल की शुरुआत में पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराकर इन मार्गों का चिह्नांकन कराया था। इनमें अभी सात मार्गों का चयन किया गया। इन मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा गया। अब शासन से 25.4 किमी लंबे इन मार्गों के नवनिर्माण के लिए 7.43 करोड़ करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता हरदयाल अहिरवार ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। इन सात मार्गों का डामरीकरण कराया जाएगा। इसमें सदर, पुरवा व भगवंतनगर विधानसभा के दो क्षेत्रों को जोड़ने वाले ध्वस्त मुख्य मार्ग शामिल किए गए हैं। इससे करीब दो लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। इससे आवागमन सुलभ होगा।

































