मथुरा समाचार उत्तर प्रदेश के मथुरा मे आज एक बहुत ही दर्दनाक सड़क हादसा हुआ हे एक कार सीधा पेड़ से टकरा गयी कार सवार दो युवको की मौके पर ही मौत हो गयी हे मालूम नहीं किसके घर के चिराग बुझे हे क्योकि युवको की पहिचान नहीं हो पायी हे मथुरा के राया में शुक्रवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया है कि तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में बैठे दोनों युवकों बुरी तरह जख्मी हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। ये हादसा राया के where-is-mathura-in-india/सादाबाद रोड़ पर गांव खजूरी के समीप हुआ। लोगों ने बताया कि कार की गति काफी अधिक थी। कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वो पेड़ से टकरा गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को उपचार के लिए कहीं भेजती, तब तक दोनों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































