उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मामूली सी बातों को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पहली घटना बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतखेड़ा मजरा सहिला में हुई। अंजू देवी पुत्री जगदीश ने पुलिस को दिए गए शिकायतीपत्र देते हुए बताया कि वह अपने दरवाजे के पास अलाव ताप रही थी। जहां पड़ोसी की पत्नी व उसकी पुत्री भी आग ताप रही थी। दोनों के बीच मामूली सी बात पर कहासुनी हो गई। इस पर मां बेटी ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बचाने आई मां नारायणी देवी व उसकी गर्भवती बहन मंजू को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में भर्ती कराया है। अंजू ने दंपती और उसकी बेटी के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी घटना थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम कैलाश खेड़ा में घटी। पीड़िता ननकई ने थाना पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की और बताया कि मंगलवार को गांव के ही युवक द्वारा पुराने नाले को बंद कर पुस्तैनी जमीन से जबरन नया नाला निकाला जा रहा था। मना करने पर मेरे साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी शिव प्रकाश पांडेय ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। जांचकर कानूनी कार्रवाई की जाएगीपुलिस मामले की जांच कर रही हे

































