चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे सुबह शाम सर्द हवाएं चलने से जिले में इस समय कड़ाके ठंड पड़ रही। वही लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड के बाद शुक्रवार को धूप निकलने से राहत मिली है। सुबह कोहरा छाया रहने से वाहनों को आवागमन करने में समस्या का सामना करना पड़ा जिले में दो दिनो से धूप निकल रही है। इससे ठंड से काफी राहत मिली है। पार्क बच्चों से से गुलजार हो गए हैं। घरों की छत पर परिवार के सदस्य धूप ले रहे हैं। वही सुबह शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तेज हवाएं चलने से लोगों को कंपकपा दियाहै। राहगीर अलाव का सहारा ले रहे हैं। गनीवां कृषि फार्म के मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार के दिन न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 16 डिग्री रहा।


































