औरैया समाचार उत्तर प्रदेश के औरैया मे जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर नवल सिंह में तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने आए युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन फानन ससुराली पक्ष द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मामले की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। जनपद इटावा के ग्राम कंजोसा निवासी बृज किशोर अपनी ससुराल सदर कोतवाली के सलेमपुर नवल सिंह में एक तेहरवीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। मृतक की पत्नी ने बताया कि खाना खाने के बाद वह सो गया। सुबह अचानक से उसे उल्टी हुई, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। इस पर उन्होंने आनन-फानन उसे औरैया के 50 सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































