औरैया समाचार उत्तर प्रदेश के औरैया मे गोशालाओं में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। अधिकारी ठंड में गोशालाओं की सुध तक नहीं ले रहे। शासन के व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश के बाद कुछ गोशालाओं में टिनशेड के इर्दगिर्द तिरपाल लगाए गए। इसमें इस कदर खानापूरी की गई कि टिनशेड के एक तरफ तिरपाल लगाने के बाद दूसरे छोर को खुला छोड़ दिया गया। मृत मवेशियों के शवों का अंतिम संस्कार तक नहीं किया जा रहा है। खुले में छोड़े गए शवों को कुत्ते नोच रहे हैं। वहीं, इन दिनों छुट्टा मवेशियों के पकड़ने के अभियान के तहत काफी संख्या में सांडों को गोशाला पहुंचाया गया है। सांड कमजोर मवेशियों को घायल कर रहे हैं।
पाता ग्राम पंचायत की ममरेजपुर गोशाला में तमाम अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं। यहां पर टिनशेड में महज एक ओर तिरपाल लगाया गया है। वहीं, परिसर में एक मवेशी के शव को कुत्ते नोचते नजर आए। सेवादारों से पूछताछ में सामने आया कि यहां महज सूखा चारा मवेशियों को दिया जा रहा है। ज्यादातर मवेशी कमजोर हालत में नजर आए। सदर ब्लाक की जैतापुर गोशाला में तकरीबन 600 के करीब मवेशी संरक्षित हैं। यहां पर पिछले दिनों चले मवेशियों के पकड़ने के अभियान में 100 के करीब सांड आ गए। जो कमजोर व छोटे मवेशियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
तीन चोटिल मवेशियों का गोशाला में उपचार चल रहा है। मवेशी उठ भी नहीं पा रहे। परिसर में ही बोरी से ढककर चारा व पानी दिया जा रहा है। गोशालाओं की अव्यवस्थाओं को दूर कराया जाएगा। जहां जो समस्या है उसके लिए स्थानीय स्तर पर जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। संबंधित सचिवों से वार्ता की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे
































