एटा समाचार उत्तर प्रदेश के एटा मे बुधवार सुबह फिरोज़ाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला पदम निवासी रामनरेश ने बताया कि अपने पुत्र गगन (8) के साथ अपनी ससुराल बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगला पुन्नी जा रहा था। जैसे ही कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में अलीगंज रोड स्थित गांव शीतलपुर पर पहुंचा, तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मैं और गगन बाइक सहित सड़क पर गिर पड़े।
बस हम लोगों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने गगन को मृत घोषित कर दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।बाइक पर जा रहे पिता-पुत्र की बस से टक्कर हो गई। इसमें 8 साल के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































