इटावा समाचार उत्तर प्रदेश के इटावा मे हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में सोमवार को जिले के चालकों में नाराजगी रही। आक्रोशित चालकों ने रोडवेज बस, निजी बस, ट्रांसपोर्ट समेत शहरी क्षेत्र में कई जगह ऑटो और ई-रिक्शा की सेवाएं ठप कर दी। इससे दिनभर यात्री आवागमन के लिए भटकते रहे। जसवंतनर में चालकों ने नेशनल हाईवे पर वाहन रुकवाकर जाम लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पहुंचकर तत्काल वाहनों को हटवाकर स्थिति काबू में कर ली। उधर, बकेवर और लखना में चालकों ने सड़कें जाम कर प्रदर्शन किया। इससे आवागमन बाधित रहा। सुबह से सवारियां लेकर निकलीं रोडवेज बसों और अन्य यात्री वाहनों को शहर के मेहरा चुंगी चौराहे के पास, जसवंतनगर में नेशनल हाईवे पर, बकेवर क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे चालकों ने रुकवा शुरू कर दिया।
इसके बाद रोडवेज अधिकारियों डिपो से स्टैंडों से बसों की रवानगी पर रोक लगा दी। इससे यात्रा के लिए बस स्टैंड पहुंचे यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ा दिनभर बसें खड़ी रहीं। व्यवस्थाओं को देखने के लिए स्वयं आरएम पीआर पांडे अपने कार्यालय के बाहर पूछताछ केंद्र के बाहर मेज, कुर्सी डालकर बैठे रहे। यात्री बस स्टैंड तिराहे से पिकअप, ऑटो और ई-रिक्शों से जाने को मजबूर रहे। प्रदर्शन कर रहे चालकों ने रास्ते में रोककर छोटे वाहनों से सवारियां उतरवाईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण ठंड में बैग और बच्चों के लिए लोगों कई-कई किलोमीटर तक पैदल सफर किया। उधर, भरथना बस स्टैंड पर बसें अंदर ही खड़ी रहीं। वहीं, मालगोदाम रोड स्थित ऑटो स्टैंड भी खाली पड़े रहे। जसवंतनगर। हिट एंड रन कानून के खिलाफ सोमवार को ट्रक ड्राइवर सड़क पर उतर आए। उन्होंने यहां मॉडल तहसील के सामने नेशनल हाईवे और डिवाइडर पर आड़े-तिरछे ट्रक खड़ा कर जाम लगा दिया। इसमें दोनों साइड एंबुलेंस व बसे समेत कई गाड़ियां फंसी रहीं। सूचना पर थाना प्रभारी कपिल दुबे पुलिस बल के पहुंचने पर जाम लगाए लोगो से कुछ नोकझोंक हुई। लेकिन पुलिस के आगे किसी की नहीं चली जाम खोलने को मजबूर हुए।
करीब 20 मिनट बाद पुलिस यातायात को सुचारू करा सकी। अलवर के ट्रक ड्राइवर हरिओम प्रसाद तथा सोनीपत के प्रेम पाल ने बताया कि ट्रक यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने जाम लगाकर कानून के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है और कानून वापस लेने की मांग उठाई है। बकेवर। कस्बे में सोमवार सुबह ही नगर के ऑटो, ओमनी, पिकअप आदि के चालकों ने सिक्सलेन हाईवे के भरथना ओवरब्रिज के नीचे बकेवर भरथना, लखना मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए चालक इन मार्गों से वाहनों को निकलने नहीं दे रहे थे। उन्होंने सड़क पर ऑटो डीसीएम ट्रक आदि खड़े करा कर मार्ग को बंद कर रखा था। ओवरब्रिज के नीचे होकर कस्बा बकेवर लखना आदि बाजार आदि करने अपनी निजी कार आदि से जाने वालों को जाम लगाने के कारण वापस लौटना पड़ा। सूचना पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष बकेवर राज कुमार सिंह मय फोर्स पहुंचे। उन्होंने जाम लगाए चालकों को खदेड़कर जाम खुलवाया। वहीं कस्बा लखना में भी चालकों ने कुछ देर जाम लगाकर नाराजगी जाहिर की। पुलिस मामले की जांच कर रही हे

































