औरैया समाचार उत्तर प्रदेश के औरैया मे अजीतमल। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन न करते हुए जरा सी लापरवाही में जान चली जाती है। उस परिवार पर क्या बीतती है, जिससे घर का सदस्य गवा दिया होता है। अनन्तराम टोल प्लाजा पर आयोजित सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के समापन समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अपने विचार रखे। बताया कि वर्ष में दो बार ये सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया जाता है। जिसमें विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाता है। उन्होंने बताया कि सिर्फ चालान काटना ही हमारा फर्ज नहीं है। उस व्यक्ति को ये अहसास दिलाया जाए कि उसकी लापरवाही से अगर दुर्घटना होती है
तो उसके परिवार पर क्या बीतेगी। उन्होंने लोगों से अपील की सिर्फ चालान के डर से हेलमेट और शीट बैल्ट का उपयोग न करें। इसे अपनी निजी जिंदगी में जरूर अपनाएं। जिससे आपकी सुरक्षा हो सके। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरटीओ प्रशासन अशोक कुमार ने बताया कि वाहन बहुत तादाद में हो गए हैं। हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़-दो लाख लोगों की मौत हो जाती है। सड़क सुरक्षा के लिए जब तक हम सभी लोग मिलकर कार्य नहीं करेंगे लोग अपनी जिम्मेदारी नहीं समझेंगे तब तक सड़क सुरक्षा होना संभव नहीं है।बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना अतिआवश्यक है।
उन्हें ये अहसास कराएं कि आपके अभिभावक आपके लिए कितने महत्वपूर्ण है। इसलिए जब भी घर से निकलें तो उन्हें हैलमेट लगाने तथा चार पहिया वाहन में बैल्ट लगाने के लिए जरूर कहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ने लोगों को सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बताए जा रहे नियमों का पालन करने और सुरक्षित चलने की अपील की। कार्यक्रम में टोल प्लाजा के एजीएम सत्यवीर यादव की ओर से इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

































