चित्रकूट समाचार उत्तर प्रदेश के चित्रकूट मे जिले में अमर उजाला, एलिम्को और केडीएमए की पहल पर केंद्र सरकार की ओर से कर्वी के मिशन रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को दिव्यांग आंकलन शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए एलिम्को की टीमें आ गई हैं। इसमें दिव्यांगों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। कार्यक्रम में सांसद आर के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, सपा विधायक अनिल प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृत पाल कौर, बीएसए लव प्रकाश यादव, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल मौजूद रहेंगे।
साथ ही, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा, जीजीआईसी प्रधानाचार्य विनीता वर्मा सोनी, भारत उदय सेवा संस्था के आशीष रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी भी रहेंगे। शिविर में डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम मौजूद रहेंगी, जो शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की जांच करेगी। जिन लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बने हैं, प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करवा लें।आधार कार्ड, एक कलर फोटो पासपोर्ट साइज, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूपी आई कार्ड, आय प्रमाण पत्र सभी स्रोतों से आए 22500 रुपये प्रतिमाह से कम हो।
जिला मुख्यालय कर्वी में धनुष तिराहे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एलआईसी भवन के पास जिला पंचायत कार्यालय के बगल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए पैदल, रिक्शा व अन्य वाहन के साधन से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से सीधे ई रिक्शा या टेंपो से एलआईसी भवन के मोड़ पर आकर कॉलेज पहुंच सकते हैं।

































