उन्नाव समाचार उत्तर प्रदेश के उन्नाव मे सफीपुर। मियागंज की क्षेत्र पंचायत बैठक में बीडीसी ने गांवों में सड़क व नाली से संबंधित विकास कार्य के लगभग दो करोड़ के प्रस्ताव सौंपे। विधायक बंबालाल दिवाकर ने कहा कि क्षेत्र को दिए कार्य ही आपकी पहचान है। उसे कायम रखें। बैठक में मौजूद क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने 60 कच्चा व 40 प्रतिशत पक्का कार्य मनरेगा के तहत चकरोड, संपर्क मार्ग, सिंचाई नाला नाली, तालाब, वृक्षारोपण, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग, सीसी रोड, पक्का नाला नाली आदि से संबंधित कार्य के प्रस्ताव दिए।
ब्लाक प्रमुख धर्मेंद्र सिंह ने भी किसी भी समस्या में चर्चा करने की बात कही। बीडीओ अमित सोनकर ने कराए गए विकास कार्यो को गिनाते हुए नए कार्य के प्रस्ताव लिए। जिला पंचायत सदस्य फरहान सफवी, फूलचंद्र रावत, बब्लू गुप्ता, देवेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत निर्मल कुमार यादव, सचिव सुमित मिश्रा, पंकज त्रिवेदी, मंगल प्रसाद सोनकर, महिपाल, प्रतिमा, प्रखर बाजपेयी, संदीप कुमार भी मौजूद रहे।

































